1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, PBKS vs DC : शिखर धवन(69)* की धमाकेदार पारी से दिल्ली ने पंजाब को 7 विकेट से हराया

Highlights, PBKS vs DC : शिखर धवन(69)* की धमाकेदार पारी से दिल्ली ने पंजाब को 7 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 02, 2021 04:01 pm IST,  Updated : May 02, 2021 11:04 pm IST

आईपीएल सीजन 2021 का 29वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की धमाकेदार 69 रनों की नाबाद पारी से मैच को आसानी से 7 विकेट से अपने नाम किया।

Live Cricket Score Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2021 updates in hindi from Narendra Modi Stadi- India TV Hindi
Live Cricket Score Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2021 updates in hindi from Narendra Modi Stadium Ahmedabad

Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2021 updates in hindi from Narendra Modi Stadium Ahmedabad

आईपीएल सीजन 2021 का 29वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की धमाकेदार 69 रनों की नाबाद पारी से मैच को आसानी से 7 विकेट से अपने नाम किया। वहीं इससे पहले पंजाब के कार्यवाहक कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके चलते उनकी टीम ने दिल्ली को 167 रनों का लक्ष्य दिया था। 

वहीं मैच में इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत सही नहीं रही और टीम ने 35 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए। इनमें प्रभसिमरन सिंह (12) और क्रिस गेल (13) के विकेट शामिल है।

इसके बाद मयंक ने आईसीसी रैंकिंग में दुनिया नंबर वन टी20 बल्लेबाज डेविड मलान (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी करके टीम को स्थिरता प्रदान की। मलान ने 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया।

मयंक ने फिर शाहरूख खान (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी करके पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मयंक ने 58 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए।

दीपक हुडडा ने एक और क्रिस जॉर्डन ने दो और हरप्रीत बरार ने नाबाद चार रन बनाए। पंजाब ने अंतिम छह ओवरों में 76 रन बटोरे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कबिसो रबाडा ने तीन और अक्षर पटेल तथा आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

टीमें :

पंजाब किंग्स : लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसिस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, सैम बिलिंग्स, शिमरोन हेटमेयर, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, एरिक नॉर्टजे, उमेश यादव, टॉम कुरेन, अवेश खान, ललित यादव, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्धार्थ, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, क्रिस वॉक्स, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), आदित्य तारे (विकेटकीपर)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल