1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग RR vs RCB IPL 2021: देखें आरआर बनाम आरसीबी लाइव मैच FanCode और Hotstar पर

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग RR vs RCB IPL 2021: देखें आरआर बनाम आरसीबी लाइव मैच FanCode और Hotstar पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 29, 2021 08:31 am IST,  Updated : Sep 29, 2021 07:19 pm IST

IPL 2021 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है।

Live Cricket Streaming Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore IPL 2021 How To Watch RR vs R- India TV Hindi
Live Cricket Streaming Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore IPL 2021 How To Watch RR vs RCB Match Online On Hotstar And FanCode LIVE Image Source : IPLT20.COM

Live Cricket Streaming Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore IPL 2021 Watch RR vs RCB Match Online On Hotstar And FanCode LIVE

गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे तो उनका इरादा जीत की लय को कायम रखने का होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी दस मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।रॉयल्स को हराकर प्लेआफ में उनकी जगह लगभग पक्की हो जायेगी। दूसरी ओर रॉयल्स के दस मैचों में आठ अंक है और उनके लिये यह मुकाबला करो या मरो से कम नहीं होगा। यहां हारने पर उनके लिये अंतिम चार की डगर बहुत कठिन हो जायेगी। आईपीएल के इस सत्र की बहाली पर आरसीबी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसे दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 92 रन पर सिमटने के बाद उसे नौ विकेट से हार मिली। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे हराया। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि कोहली की टीम जीत की राह पर लौटी। कोहली ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 37 गेंद में 56 रन बनाये। इस सत्र के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने जा रहे कोहली इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स तीन मैचों में 0 , 12, 11 रन ही बना सके जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं मैक्सवेल टी20 विश्व कप से पहले इस लय को जारी रखना चाहेंगे। 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां-

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB Live Streaming)  के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का 43वां मैच कब खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB Live Streaming)  के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का 43वां मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB Live Streaming)  के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का 43वां मैच कहां खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB Live Streaming)  के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का 43वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB Live Streaming)  के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का 43वां मैच कितने बजे खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB Live Streaming)  के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का 43वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस 7 बजे होगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB Live Streaming)  के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का 43वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

RR vs RCB DC Live Streaming लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल