1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, SRH vs DC : विलियम्सन की फिफ्टी गई बेकार, हैदराबाद को सुपर ओवर में दिल्ली ने दी मात

Highlights, SRH vs DC : विलियम्सन की फिफ्टी गई बेकार, हैदराबाद को सुपर ओवर में दिल्ली ने दी मात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 25, 2021 05:45 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 12:07 am IST

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Match Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल लाइव मैच स्कोर एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई से इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर देखें।

sunrisers hyderabad vs delhi capitals - India TV Hindi
sunrisers hyderabad vs delhi capitals 

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals 

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2021 के 20वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराते हुए सीजन की चौथी जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें पृथ्वी शॉ के 53 रनों का योगदान रहा। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम भी 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में चला गया। केन विलियम्सन 66 रन बनाकर नाबाद रहे।

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते SRH ने 7 रन बनाए जिसे दिल्ली ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस तरह विलियम्सन का अर्धशतक बेकार चला गया और हैदराबाद जीत के करीब पहुंचकर हार गई।

Playing XI

सनराइज़र्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, विजय शंकर, केदार जाधव, विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, राशिद ख़ान, जे सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, आर.अश्विन, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, आवेश ख़ान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल