1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. HIGHLIGHTS, SRH vs CSK IPL 2021: हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर सीएसके ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, रुतुराज ने 45 और डुप्लेसिस ने खेली 41 रन की पारी
  Live Now

HIGHLIGHTS, SRH vs CSK IPL 2021: हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर सीएसके ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, रुतुराज ने 45 और डुप्लेसिस ने खेली 41 रन की पारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2021 05:51 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 03:32 pm IST

प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुरूवार को जब आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स से होगा तो वह पिछले मैच में मिली जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

Live Score SRH vs CSK IPL 2021 Match 44 Sunrisers Hyderabad...- India TV Hindi
Live Score SRH vs CSK IPL 2021 Match 44 Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Live Ball By Ball Update From Sharjah Cricket Stadium  Image Source : IPLT20.COM

जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो की घातक गेंदबाजी तथा महेंद्र सिंह धोनी के विजयी छक्के से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के प्लेऑफ में जगह बनायी। सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पायी। चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचायी। इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल