1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मालदीव में पृथकवास पूरा करेंगे जयवर्धने, भारतीय खिलाड़ी घर लौटे

मालदीव में पृथकवास पूरा करेंगे जयवर्धने, भारतीय खिलाड़ी घर लौटे

 Reported By: Bhasha
 Published : May 06, 2021 09:59 pm IST,  Updated : May 06, 2021 09:59 pm IST

मुंबई टीम में दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन और नाथन कूल्टर नाइल हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चार्टर्ड उड़ानों से आकलैंड, जोहानिसबर्ग और त्रिनिदाद जायेंगे।

Mahela Jayawardene to complete segregation in Maldives, Indian players return home- India TV Hindi
Mahela Jayawardene to complete segregation in Maldives, Indian players return home Image Source : TWITTER/@MIPALTAN

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को कहा कि उनके स्थानीय खिलाड़ी घर लौट गए हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और श्रीलंका के मुख्य कोच महेला जयवर्धने मालदीव के रास्ते जायेंगें पांच बार की चैम्पियन टीम ने कई ट्वीट करके अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की यात्रा की जानकारी दी। 

टीम ने कहा ,‘‘भारतीय खिलाड़ी अपने अपने शहर लौट गए हैं। कोरोना संबंधी सभी यात्रा और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। मुंबई और अहमदाबाद के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अहमदाबाद के रास्ते चार्टर्ड उड़ान से जायेंगे। विमान के चालक दल ने दिल्ली में टीम होटल में सात दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य विशेष विमान से मालदीव जायेंगे। मुंबई इंडियंस ने मालदीव में उनके 14 दिन के पृथकवास का इंतजाम किया है।’’ 

मुंबई टीम में दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन और नाथन कूल्टर नाइल हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चार्टर्ड उड़ानों से आकलैंड, जोहानिसबर्ग और त्रिनिदाद जायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल