1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : धोनी की तारीफ में बड़ी बात बोल गए दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग

IPL 2021 : धोनी की तारीफ में बड़ी बात बोल गए दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 11, 2021 11:30 am IST,  Updated : Oct 11, 2021 11:30 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे महान फिनिशरों में से एक करार दिया। 

IPL 2021 : धोनी की तारीफ में...- India TV Hindi
IPL 2021 : धोनी की तारीफ में बड़ी बात बोल गए दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे महान फिनिशरों में से एक करार दिया। दिल्ली के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में धोनी ने फिर फिनिशिर की भूमिका निभाते हुए 6 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों से नाबाद 18 रन बनाए और जीत अपनी टीम की झोली में डाल दी। 

पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, "हाँ, वह (धोनी) महान फिनिशरों में से एक है। यह आज रात की स्थिति थी, हम वापस डग-आउट में बैठे थे और सोच रहे थे, क्या (रवींद्र) जडेजा आएंगे, क्या धोनी पहले आएंगे और मैंने कहा कि धोनी अब बाहर आएंगे और खेल को अपने हक में करने की कोशिश करेंगे।"

दिल्ली के कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि जब धोनी का करियर पूरा हो जाएगा और जब वह रिटायर हो जाएगा, तो मुझे लगता है कि उसे निश्चित रूप से उन महान फिनिशरों में से एक के रूप में याद किया जाएगा जिन्हें इस खेल ने कभी देखा है।"

पोंटिंग ने आगे कहा कि दिल्ली के गेंदबाज धोनी के खिलाफ अपनी योजना पर अमल करने में विफल रहे। उन्होंने कहा, 'देखिए हमने आखिरी दो ओवरों में शायद उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना हमें उनके (धोनी) खिलाफ की जरूरत थी और आप जानते हैं कि अगर आप चूक गए तो वह आपको माफ नहीं करने वाले हैं और वह ये लंबे समय से करते आ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है, हमारे गेंदबाजों ने अंत में एमएस के एरिया में थोड़ी सी चूक की और निश्चित रूप से उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।”

गौरतलब है कि रितुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथ्थपा (63) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएके ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल