1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs RR Dream 11 Prediction : मुंबई-राजस्थान मैच में इन 11 खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव

MI vs RR Dream 11 Prediction : मुंबई-राजस्थान मैच में इन 11 खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 29, 2021 11:29 am IST,  Updated : Apr 29, 2021 11:29 am IST

MI vs RR Dream 11 : मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस गुरुवार को यानी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2021 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।

MI vs RR Dream 11 Prediction- India TV Hindi
MI vs RR Dream 11 Prediction Image Source : INDIA TV

MI vs RR Dream 11 : मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस गुरुवार को यानी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2021 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। इस मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भले ही भारी नजर आ रहा हो लेकिन राजस्थान पलटवार करने का मौका नहीं छोड़ना चाहेगी। IPL के 14वें सीजन के इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से कई बड़े खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। ऐसे में हम आपके लिए इस मैच की Dream 11 टीम लेकर आए जिसकी मदद से आप अपनी टीम में सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों का चयन कर पाएंगे।

विकेटकीपर (जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक) 

विकेटकीपर के तौर पर हमने विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक को चुना है जो पारी का आगाज करते हुए बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं।

बल्लेबाज (रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर)

इस मुकाबले की  Dream 11 टीम में आप रोहित शर्मा को बाहर कर ही नहीं सकते हैं। रोहित इस सीजन 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। रोहित के अलावा डेविड मिलर और यशस्वी जायसवाल भी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

ऑलराउंडर (क्रुणाल पांड्या और क्रिस मौरिस) 

मुंबई के क्रुणाल पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से आपको काफी अंक दिला सकते हैं जबकि क्रिस मौरिस गेंदबाज के तौर अब तक 9 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी ऑलराउंडर के तौर पर अच्छी पिक साबित हो सकते हैं।

गेंदबाज (राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, चेतन साकरिया, और मुस्तफिजुर रहमान)

इस मुकाबले की बेस्ट Dream 11 टीम चुनते समय आपके पास कई शानदार गेंदबाजों का विकल्प होगा जिसमें आप जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहेंगे। बुमराह तो इस फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट है जबकि राहुल चाहर मुंबई की ओर से इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। राजस्थान की ओर से चेतन साकरिया ने भी प्रभावित किया है। इनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान को भी आप अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

MI vs RR Dream 11 Prediction : जोस बटलर, क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस (उपकप्तान), क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल