1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: परिवार संग UAE पहुंचे एबी डी विलियर्स, RCB फैंस का बढ़ा उत्साह

IPL 2021: परिवार संग UAE पहुंचे एबी डी विलियर्स, RCB फैंस का बढ़ा उत्साह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2021 06:23 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 06:23 pm IST

एबी डी विलियर्स के यूएई पहुंचने पर आरसीबी ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया।

rcb fans excited as ab de villiers reaches uae- India TV Hindi
rcb fans excited as ab de villiers reaches uae Image Source : TWITTER HANDLE/@RCBTWEETS

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। साउथ अफ्रीकी सुपरस्टार एबी डी विलियर्स आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए यूएई पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें उनकी पत्नी डैनिएल डी विलियर्स और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने होटल के कमरे के बाहर का व्यू भी शेयर किया जो बेहद खूबसूरत था।

इस गल्फ नेशन में आ कर डी विलियर्स काफी खुश हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, "आगे के छह हफ्ते बहुत उत्साह से भरे होंगे। हमारे कमरे से बाहर का व्यू खराब नहीं है।"

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। फैंस भी काफी खुश नजर आए क्योंकि उनका पसंदीदा खिलाड़ी आईपीएल 2021 के यूएई लेग के लिए पहुंच चुका है।

एक यूजर ने लिखा, "आईपीएल के लिए यूएई में स्टॉर्म आ चुका है।"

अन्य यूजर ने लिखा, "आपीएल 2021 के दूसरे हाफ में आपकी वापसी अच्छी रहे। एबीडी आपसे प्यार है।"

फैंस के अलावा खुद फ्रेंचाइजी आरसीबी ने उनके लिए एक खास ट्वीट किया। वे भी काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल