1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. HIGHLIGHTS, RCB vs KKR IPL 2021 Eliminator: रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया
  Live Now

HIGHLIGHTS, RCB vs KKR IPL 2021 Eliminator: रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 11, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 11:37 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का एलिमिनेटर मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

RCB vs KKR Live Cricket Score Royal Challengers Bangalore...- India TV Hindi
RCB vs KKR Live Cricket Score Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders Live Score Updates Ball By Ball Commentary From Sharjah  Image Source : IPLT20.COM

चार विकेट लेने के बाद 15 गेंद में 26 रन की आक्रामक पारी खेलने वाले सुनील नारायण के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को आईपीएल एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से हराकर कप्तान विराट कोहली का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। केकेआर ने पहले आरसीबी को सात विकेट पर 138 रन पर रोक दिया। इसके बाद दो गेंद और चार विकेट बाकी रहते जीत दर्ज की। अब उसका सामना दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स से बुधवार को होगा जिसे पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था । क्वालीफायर जीतने वाली टीम शुक्रवार को फाइनल में चेन्नई से खेलेगी। इस सत्र के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ रहे कोहली की टीम ने पूरे सत्र में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद हार के साथ विदा ली। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: विराट कोहली (कप्तान), श्रीकर भारत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, काइल जैमीसन, नवदीप सैनी , टिम डेविड, दुष्मंथा चमीरा, सचिन बेबी, पवन देशपांडे, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, वनिन्दु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (wk), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, टिम साउथी, हरभजन सिंह , आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, करुण नायर, पवन नेगी, कुलदीप यादव, गुरकीरत सिंह मान, शेल्डन जैक्सन, संदीप वारियर, टिम सेफर्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी, वैभव अरोड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।