1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs PBKS : स्टोक्स की गेंद पर क्रिस गेल ने छक्का जड़ते ही रचा ये ख़ास इतिहास, देखें Video

RR vs PBKS : स्टोक्स की गेंद पर क्रिस गेल ने छक्का जड़ते ही रचा ये ख़ास इतिहास, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2021 08:43 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 10:03 pm IST

पंजाब किंग्स की तरफ से क्रिस गेल ने शानदार तूफानी पारी खेली।जिसमें पहला छक्का जड़ते ही गेल आईपीएल इतिहास में इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Chris Gayle - India TV Hindi
Chris Gayle  Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल) के 2021 सीजन का चौथा मैच मुंबई के मैदान में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेल जा रहा है। जिसमें राजस्थान की तरफ से बतौर कप्तान अपने पहले मैच में टॉस जीतने के बाद संजू सैमसन ने गेंदबाजी चुनी। इस तरह पंजाब किंग्स की तरफ से तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल ने शानदार तूफानी पारी खेली।जिसमें पहला छक्का जड़ते ही गेल आईपीएल इतिहास में इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

दरअसल, पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आईपीएल में पहली बार गेंदबाजी करने वाले चेतन सकारिया ने 14 रनों पर चलता किया। जिसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने क्रिस गेल उतरे। इस तरह गेल ने आने के बाद पारी के 8वें ओवर में बेन स्टोक्स की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। जो कि आईपीएल इतिहास में उनका 350वां छक्का बना। इस तरह आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक 350 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल पहले बल्लेबाज बने हुए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद एबी डिविलियर्स का नाम आता है। जिनके नाम 237 छक्के हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

350 छक्के : गेल *

237 छक्के : एबीडी
216 छक्के : धोनी
214 छक्के : रोहित
201 छक्के : कोहली

वहीं इसके बाद भी गेल की तूफानी पारी जारी रही और बाद में वो रियान पराग की गेंद पर शॉट मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए। ऐसे में गेल 28 गेंदों में 40 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान उन्होंने 4 चौके व 2 छक्के मारे। ऐसे में 40 रन पर आउट होने के कारण गेल पिछले चार सालों में पंजाब की टीम के लिए अपने पहले मैच में सबसे कम स्कोर बना पाए। 

पिछले 4 सालों में गेल का पंजाब के लिए पहले मैच में प्रदर्शन 

साल  2018 - 69 रन (33 गेंदे)
साल 2019 - 79 रन (47 गेंदे)
साल 2020 - 53 रन (45 गेंदे)
साल 2021 - 40 रन (28 गेंदे)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल