1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. DC vs PBKS Scorecard, IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया, शार्दुल ठाकुर ने झटके 4 विकेट

DC vs PBKS Scorecard, IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया, शार्दुल ठाकुर ने झटके 4 विकेट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 16, 2022 06:21 pm IST,  Updated : May 16, 2022 11:38 pm IST

IPL 2022 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स को...- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स को मिली सीजन की 7वीं जीत Image Source : IPL

DC vs PBKS Full Scorecard, IPL 2022 Delhi Capitals vs Punjab Kings 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया। दिल्ली की 13वें मुकाबले में यह सातवीं जीत है और पॉइंट्स टेबल में भी टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गई है। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत किया है वहीं इस हार के बाद पंजाब किंग्स की राह बेहद मुश्किल हो गई है। दिल्ली अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 13वें मैच में उनके सातवीं जीत के बाद 14 पॉइंट्स हो गए हैं। हालांकि आरसीबी के भी इतने ही पॉइंट्स और मैच हैं। लेकिन दिल्ली का नेट रन रेट बेहतर है। दिल्ली ने अब बैंगलोर के लिए प्लेऑफ के नजरिए से खतरे की घंटी भी बजा दी है। दिल्ली अगर अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से जीत जाती है और उधर आरसीबी भी गुजरात को हराती है। फिर भी दिल्ली का नेट रन रेट ज्यादा ही रहेगा। ऐसे में बैंगलोर को अगर प्लेऑफ में जाना है तो उसे दिल्ली की हार की दुआ करनी होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल