1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022, DC vs LSG TOSS: केएल राहुल ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग XI

IPL 2022, DC vs LSG TOSS: केएल राहुल ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2022 03:05 pm IST,  Updated : May 01, 2022 03:22 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 45वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IPL 2022, DC vs LSG, DC  vs LSG Toss, KL rahul, rishabh pant, sports, cricket- India TV Hindi
टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ के कप्तान  Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 45वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुरजाइंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरी है। टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए यह 9वां मैच होगा जबकि लखनऊ अपना 10वां मैच खेल रही है। दिल्ली की टीम अबतक खेले गए अपने 8 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं लखनऊ ने अपने 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है जबकि तीन मुकाबले हारी है। वहीं इस सीजन में जब दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत हुई तो लखनऊ ने दिल्ली को मात दी थी। ऐसे में दिल्ली चाहेगी कि वह इस मैच में अपने हार के बदले को चुकता करें।

टॉस- केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

बदलाव- लखनऊ की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है, टीम में आवेश खान की जगह के गौथम को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग में कोई बदलाव नहीं किया है। 

प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली-  पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।

लखनऊ- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल