मुंबई इंडियंस को लगातार आठ हार के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पहली जीत मिल गई है। रोहित शर्मा की टीम ने लीग के 44वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टॉप स्कोरर रहे। आखिरी ओवर में पोलार्ड के विकेट के बाद आए डैनियल सैम्स ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई है। इस जीत के साथ अंक तालिका में भी मुंबई का खाता खुल गया है और 9 मैच के बाद अब टीम के दो अंक हो पाए हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को 9वें मैच में यह तीसरी हार मिली है। टीम के 12 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है।