1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या किया अपराध

IPL 2022 : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या किया अपराध

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2022 10:16 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 10:16 pm IST

मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की इस आईपीएल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अभी टीम इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि इस बीच ये भी खबर सामने आ गई कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगा है और वो भी छोटा मोटा नहीं, पूरे 12 लाख रुपये का। 

मुंबई इंडियंस का पहला अपराध

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई इंडियंस इस मैच में चार विकेट से हार गया था। आईपीएल की ओर से कहा गया है कि मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा आईपीएल 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है, इसलिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ललित यादव और अक्षर पटेल ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत
बता दें कि ललित यादव और अक्षर पटेल ने पांच ओवर में 75 रन की अटूट साझेदारी करके दिल्ली कैपिटल्स को मुश्किल परिस्थितियों से उबारकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल में चार विकेट से जीत दिलाई। दिल्ली की टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14वें ओवर में छह विकेट पर 104 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन ललित ने 38 गेंदों पर नाबाद 48 की पारी खेली, उन्होंने चार चौके और दो छक्के मारे। वहीं अक्षर पटेल ने 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। पटेल ने दो चौके और तीन छक्के ने यहीं से जिम्मेदारी संभालकर अपनी टीम का स्कोर 18.2 ओवर में 179 रन पर पहुंचाया। इससे पहले मुंबई ने इशान किशन के 81 रन की बड़ी अर्धशतकीय पारी की मदद से बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के झटकों के बावजूद पांच विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

(Bhasha inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल