1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 Orange Cap and Purple Cap Holder : जोस बटलर ने लगाया शतक, फिर भी नहीं मिली ऑरेंज कैंप

IPL 2022 Orange Cap and Purple Cap Holder : जोस बटलर ने लगाया शतक, फिर भी नहीं मिली ऑरेंज कैंप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2022 04:26 pm IST,  Updated : Apr 03, 2022 04:26 pm IST

अभी तक ईशान किशन और जोस बटलर ने दो दो मैच खेले हैं और दोनों ने 135 रन ही बनाए हैं, लेकिन इसके बाद भी ईशान किशन नंबर एक पर हैं।

Joss Buttler- India TV Hindi
Joss Buttler Image Source : TWITTER/@IPL

आईपीएल 2022 के मैच जैसे जैसे आगे बढ़ते जा रहे हैं, उसी के साथ टीमों का प्रदर्शन भी दिखने लगा है। इस बार दो नई टीमें हिस्सा ले रही हैं, वो तो पूरी तरह से नई हैं, वहीं जो आठ टीमें पुरानी हैं, वो भी काफी हद तक बदली बदली नजर आ रही हैं। इस बार अभी तक सभी टीमें बराबरी की नजर आ रही हैं। जो टीम मैच के दिन बेहतर प्रदर्शन करती है, वो मैच अपने नाम कर ले रही है। अब खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी और रोकच होती जा रही है। शनिवार को खेल गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने शतक लगाया, लेकिन इसके बाद भी वे ऑरेंज कैप अपने नाम नहीं कर सके। अभी तक ऑरेंज कैप पर मुंबई इंडियंस के ईशान किशन के नाम है, वहीं पर्पल कैप पर उमेश यादव ने कब्जा जमाया हुआ है। 

बराबर रन बनाने के बाद भी ईशान ​किशन आगे क्यों 

अभी तक ईशान किशन और जोस बटलर ने दो दो मैच खेले हैं और दोनों ने 135 रन ही बनाए हैं, लेकिन इसके बाद भी ईशान किशन नंबर एक पर हैं, क्योंकि ईशान किशन ने ये रन 135 से भी ज्यादा के औसत से बनाए हैं, वहीं ईशान किशन का स्ट्राइक रेट भी ज्यादा है। ईशान किशन ने 135 रन 135 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, वहीं जोस बटलर ने 67 के औसत से। ईशान किशन का स्ट्राइक रेट  148 का है, वहीं जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 140 का ही है। 

आईपीएल 2022 ऑरेंज कैप होल्डर खिलाड़ी
खिलाड़ी : रन
ईशान किशन : 135 रन
जोस बटलर : 135 रन
आंद्रे रसल : 95 रन
फाफ डुप्लेसी : 93 रन
संजू सैमसन : 85 रन 

आईपीएल 2022 पर्पल कैप होल्डर
खिलाड़ी : विकेट
उमेश यादव : 8
युजवेंद्र चहल : 5
मोहम्मद शमी : 5
टिम साउदी : 5
वानिंदु हसरंगा : 5

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल