1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंचे रणवीर सिंह, इरफान पठान ने कही ये बात

IPL 2022 : मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंचे रणवीर सिंह, इरफान पठान ने कही ये बात

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 07, 2022 01:14 pm IST,  Updated : May 07, 2022 01:18 pm IST

शुक्रवार को जब मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया तो हिन्दी सिनेता के बड़े सितारे रणवीर सिंह भी इसे देखने पहुंचे।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh Image Source : PTI

Highlights

  • मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मैच देखने पहुंचे एक्टर रणवीर सिंह
  • ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था मुकाबला, पूरे मैच में मौजूद रहे रणवीर
  • रणवीर सिंह ने पूरे मैच के दौरान दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया

आईपीएल का खुमार केवल हमारे और आपके ऊपर ही नहीं चढ़ता है, बल्कि फिल्मी सितारे भी आईपीएल और क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने होते हैं। वैसे भी क्रिकेट और सिनेमा तो भारतीयों की रग रग में बसता है। इस बार आईपीएल के सारे लीग मैच मुंबई और पुणे में ही हो रहे हैं। ऐसे में अक्सर स्टेडियम में कोई न कोई बॉलीवुड स्टार आकर मैच देखता ही है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाती हैं। शुक्रवार को जब मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया तो हिन्दी सिनेता के बड़े सितारे रणवीर सिंह भी इसे देखने पहुंचे। टीवी और मोबाइल पर मैच देख रहे दर्शकों ने भी उन्हें देखा होगा। वे जबरदस्त तरीके से टीम को चीयर करते हुए नजर आए। 

दरअसल शुक्रवार को जैसे ही मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हुई और रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करने पहुंचे। स्टेडियम में रणवीर सिंह भी नजर आने लगे। वे दर्शकों के बीच बैठकर अपनी टीम का खूब चीयर कर रहे थे। रणवीर सिंह मुंबई इंडियंस के बहुत बड़े फैन हैं, ये तो सभी जानते हैं। मैच के दौरान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। जैसे ही रोहित शर्मा चौका या छक्का मारते थे, कैमरा तुरंत रणवी​र सिंह की ओर चला ही जाता था। दर्शकों के बीच बैठे रणवीर सिंह का भी इस दौरान कुछ न कुछ करते रहना मैच में और भी रोमांच भर रहा था। उम्मीद थी कि कुछ ही देर बाद रणवीर सिंह चले जाएंगे, लेकिन मैच की आखिरी गेंद तक रणवीर सिंह ने स्टेडियम में बैठकर मैच देखा। खास बात ये भी रही ये मैच भी काफी रोचक रहा और आखिरी गेंद पर जाकर फैसला हुआ कि मुंबई इंडियंस ने मैच अपने नाम कर लिया है। जब आखिरी गेंद डेविड मिलर को छह रनों की जरूतर थी और डेनियल सैम्स के हाथ में गेंद थी तो पूरे स्टेडियम में जैसे सन्नाटा था, क्योंकि कुछ भी हो सकता था, लेकिन जैसे ही डेनियल सैम्स ने डॉट गेंद डाली रणवीर सिंह समेत मुंबई इंडियंस के फैंस झूम उठै। 

जिस तरह से पूरे मैच का आनंद रणवीर सिंह ने लिया, उसके बाद टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर और अब कमेंट्री कर रहे इरफान पठान भी खुद को ​ट्वीट करने से रोक नहीं पाए। इरफान पठान ने लिखा है कि इतनी शिद्दत के साथ ये पूरा मैच देखा है, जरूर आपके अंदर भी क्रिकेटर मौजूद है। रणवीर​ सिंह का टैग करते हुए इरफान पठान ने आगे लिखा कि आओ करते हैं एक मैच का इंतजाम। यानी इरफान पठान अपनी टीम और रणवी सिंह की टीम के साथ मैच खेलना चाहते हैं। देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या ऐसा कुछ हो पाएगा, अगर ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से रोमांच अपने चरम पर होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल