1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: मुंबई को मिली लगातार 7वीं हार के बाद छलका रोहित शर्मा का दर्द, बताया कहां हुई टीम से चूक

IPL 2022: मुंबई को मिली लगातार 7वीं हार के बाद छलका रोहित शर्मा का दर्द, बताया कहां हुई टीम से चूक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2022 10:36 am IST,  Updated : Apr 22, 2022 10:36 am IST

सीएसके के खिलाफ मिली करारी हार के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि अंत में महेंद्र सिंह धोनी और (ड्वेन) प्रिटोरियस ने मैच छीन लिया। 

IPL 2022, Rohit Sharma,  Mumbai Indians, cricket, sports, CKS, MI, CSK vs MI, CSK vs MI Match - India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : IPLT20.COM/BCCI

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से मिली तीन विकेट की हार के बाद काफी निराश नजर आए। टूर्नामेंट में मुंबई की टीम यह लगातार सातवीं हार थी। सीएसके के खिलाफ मिली करारी हार के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि अंत में महेंद्र सिंह धोनी और (ड्वेन) प्रिटोरियस ने मैच छीन लिया। 

मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘‘हम शुरुआती विकेट गंवाने के बावजूद अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहे थे। हमने अच्छी चुनौती पेश की और गेंदबाजों ने हमें मैच में बनाये रखा। लेकिन हम सभी जानते हैं कि शांतचित्त एमएस धोनी क्या कर सकते हैं। अंत में धोनी और (ड्वेन) प्रिटोरियस ने मैच हमसे छीन लिया। हमने अंत में उन पर दबाव बनाये रखा था। ’’ 

यह भी पढ़ें- MI vs CSK : मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं हार, CSK ने जीता दूसरा मैच

आपको बता दें कि धोनी (नाबाद 28 रन) ने ‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाते हुए सीएसके को अंतिम गेंद में जीत दिलायी जिससे मुंबई इंडियंस को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। 

रोहित ने हालांकि कहा, ‘‘शीर्ष क्रम पर ऊंगली उठाना मुश्किल है। अगर आप दो या तीन विकेट जल्दी गंवा देते हो तो मुश्किल होगी ही। ’’मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी से खराब शुरुआत से उबरते हुए सात विकेट पर 155 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में सीएसके ने पारी की आखिरी गेंद पर जीत 156 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल