1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs KKR : मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, टीमों में बड़े बदलाव

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, टीमों में बड़े बदलाव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2022 07:08 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 07:08 pm IST

केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त आठवें पायदान पर है।

Ishan Kishan- India TV Hindi
Ishan Kishan Image Source : PTI

आईपीएल 2022 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत खास है। मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि आज का मैच जीतकर आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोला जाए। वहीं केकेआर अपने विजय के रथ को बरकरार रखना चाहेगी। अभी केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त आठवें पायदान पर है। 

इस बीच केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और जो भी टारगेट मुंबई इंडियंस की टीम रखेगी, उसका पीछा केकेआर की टीम करेगी। केकेआर ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। टिम साउदी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। पैट कमिंस उनकी जगह आज खेंलेंगे। वहीं शिवम मावी की जगह पर रसिख सलाम को मौका दिया गया है। मुंबई इंडियंस में भी दो बदलाव किए गए हैं। आज सूर्य कुमार यादव खेलते हुए दिखेंगे। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस भी आज खेलेंगे और ये उनका डेब्यू मैच होगा। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन : ईशान किशन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, देवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी

केकेआर की प्लेइंग इलेवन : अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल