1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मुंबई इंडियंन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के स्टार को किया स्क्वाड में शामिल, इस खिलाड़ी की जगह दिया मौका

मुंबई इंडियंन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के स्टार को किया स्क्वाड में शामिल, इस खिलाड़ी की जगह दिया मौका

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 20, 2024 10:16 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 10:16 pm IST

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में एक युवा खिलाड़ी को शामिल किया है। इस खिलाड़ी ने हाल ही में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

Kwena Maphaka- India TV Hindi
Kwena Maphaka Image Source : GETTY

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम नए अवतार और नए कप्तान के साथ नजर आएगी। टीम ने मुंबई में अपनी तैयारियों को काफी तेज कर दिया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस के कैंप में जुड़ गए हैं। टीम को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। वहीं आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के साथ होगी। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है और एक युवा खिलाड़ी को मौका दिया है। दरअसल श्रीलंका के दिलशान मदुशंका इंजरी के कारण इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल नहीं सकेंगे। ऐसे ने टीम ने हाल ही में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप कहर बरपाने वाले एक खिलाड़ी को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका

मुंबई इंडियंस ने दिलशान मदुशंका के रिप्लेसमेंट के रूप में क्वेना मफाका को स्क्वाड में शामिल किया है। मफाका टीम में शामिल हो गए हैं और वह टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं। साउथ अफ्रीका के 17 वर्षीय क्वेना मफाका इस साल की शुरुआत में U19 वर्ल्ड कप के दौरान सुर्खियों में आए, जहां उन्होंने 21 विकेट लिया और अंडर 19 वर्ल्ड में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। बाएं हाथ के गेंदबाज के 21 विकेट U19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए अब तक के सबसे अधिक विकेट हैं।

शानदार गेंदबाज हैं मफाका

क्वेना मफाका के शानदार प्रदर्शन के कारण उनकी टीम ने इस बार अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। क्वेना मफाका पहले ही दक्षिण अफ्रीका ए और दक्षिण अफ्रीका इमर्जिंग टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह वर्ल्ड क्रिकेट के दो सबसे बेस्ट गेंदबाज मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। इन दोनों की निगरानी में वह काफी कुछ सीखेंगे और आने वाले समय में वह मुंबई इंडियंस के लिए एक सही इंवेस्टमेंट भी साबित हो सकते हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका U19 टीम के लिए डेब्यू किया और पहले ही दो U19 विश्व कप खेल चुके हैं। वह 140 किमी प्रति घंटे की गति छूने में सक्षम हैं और इस साल की शुरुआत में U19 विश्व कप में उनकी डेथ बॉलिंग और यॉर्कर भी काफी शानदार रही थी। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 50 लाख रुपए में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ , रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, क्वेना मफाका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद पहली बार रोहित शर्मा से मिले पांड्या, देखिए फिर क्या हुआ, Video

IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा ऐलान, मोहम्मद शमी की जगह खेलेगा ये खिलाड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल