1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. PBKS vs RCB Toss Update : पंजाब की पहले बल्लेबाजी, जानिए टीमों की Playing XI

PBKS vs RCB Toss Update : पंजाब की पहले बल्लेबाजी, जानिए टीमों की Playing XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2022 07:08 pm IST,  Updated : May 13, 2022 07:10 pm IST

आरसीबी ने अब तक 12 मैच खेले हैं और उसमें से सात मैच अपने नाम किए हैं, इस टीम के पास अब 14 अंंक हैं।

harshal Patel- India TV Hindi
harshal Patel Image Source : PTI

PBKS vs RCB LIVE Updates : आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीमों की टक्कर है। आरसीबी अभी प्वाइंट्स टेबल में नंबर चार पर है। वहीं, पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर संघर्ष कर रही  है। आरसीबी ने अब तक 12 मैच खेले हैं और उसमें से सात मैच अपने नाम किए हैं, इस टीम के पास अब 14 अंंक हैं। वहीं पंजाब किंग्स अपने 11 मैच खेल चुकी है और पांच मैच इस टीम ने जीते हैं। पीबीकेएस के पास केवल दस ही अंक हैं। आईपीएल 2022 में जब इन दोनों आमने सामने हुई थी, तब पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पांच विकेट से हराया था। 

आज के मैच में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने टॉस जीत लिया है। कप्तान फॉफ ने बताया कि वे पहले गेंदबाजी करेंगे, यानी रनों का पीछा करने का निर्णय डुप्लेसी ने लिया है। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेगी। कप्तान फॉफ ने बताया कि उनकी टीम में आज कोई बदलाव नहीं है। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम में एक बदलाव है, आज संदीप शर्मा नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह हरप्रीत बराड़ को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन : जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल