1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. PBKS vs SRH : किस टीम में होगा बदलाव, जानिए क्या हो सकती है Playing XI

PBKS vs SRH : किस टीम में होगा बदलाव, जानिए क्या हो सकती है Playing XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2022 12:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2022 12:08 pm IST

पंजाब ​किंग्स और सनराइर्जस हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में 18 मैच ही खेले गए हैं, इसमें से पंजाब किंग्स की टीम केवल छह मैच ही अपने नाम कर सकी है। 

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : PTI

Highlights

  • आईपीएल में आज खेला जाएगा पंजाब किंग्स और एसआरएच में मैच
  • पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के इस वक्त हैं बराबर प्वाइंट्स
  • आज मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलव की संभावना कम

IPL 2022 PBKS vs SRH playing XI, Match prediction, Punjab vs Hyderabad Dream 11 Team prediction

आईपीएल 2022 में आज अनुभवी कप्तान केन विलियमसन के सामने होने जा रहे हैं युवा कप्तान मयंक अग्रवाल। अच्छा खेल दिखा रही दो टीमें पंजाब किंग्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच आज टक्कर है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पीबीकेएस इस वक्त तीन मैच जीतकर पांचवें नंबर पर जमी हुई है, वहीं एसआरएच ने भी तीन ही मैच जीते हैं और टीम इस वक्त सातवें नंबर पर है। सनराइसर्ज हैदराबाद ने शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद अच्छी वापसी की है और लगातार तीन मैच जीतकर अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली है। टीम की कोशिश होगी कि आज जीत का चौका लगाया जाए। वहीं पंजाब किंग्स ​मिलाजुला खेल दिखा रही है। कभी जीत तो कभी हार टीम को मिली है। 

पंजाब ​किंग्स और सनराइर्जस हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में 18 मैच ही खेले गए हैं, इसमें से पंजाब किंग्स की टीम केवल छह मैच ही अपने नाम कर सकी है, वहीं सनराइसर्ज हैदराबाद ने 12 मैच जीते हैं। यानी पलड़ा बहुत हद तक एसआरएच की ओर झुका हुआ है। हालांकि पंजाब किंग्स की टीम इस बार बदली हुई नजर आ रही है। इस बीच आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। माना जा रहा है ​कि दोनों टीमें अपनी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं, जो पिछले मैच में उतरी थी। क्योंकि जबरदस्ती टीम में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है। वॉशिंगटन सुंदर अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं और हो सकता है कि आज का मैच भी वे न खेलें। 

सनराइसर्ज हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

पंजाब​ किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में क्या हो सकती है ड्रीम 11 टीम 

विकेट कीपर : जीतेश शर्मा

बल्लेबाज : शिखर धवन, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, केन विलियमसन, एडन मारक्रम
आलराउंडर : लियाम लिविंगस्टेन, ओ​डिन स्मिथ
गेंदबाज : टी नटराजन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल