इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर के जवाब में सरनाइजर्स की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 125 रन बनाकर सिमट गई।
आरसीबी के लिए इस मैच में कप्तान फाफ डुप्लेसी ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जबकि गेंदबाजी में वनेंदु हसरंगा ने पांच विकेट हासिल किए।