1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में जुड़े 2 सिल्वर मेडल, गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर ने दिखाया कमाल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में जुड़े 2 सिल्वर मेडल, गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर ने दिखाया कमाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Jul 29, 2026 06:20 am IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है, जिसमें गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में तो वहीं हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग में कुल 227 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।

Commonwealth Games 2026- India TV Hindi
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 Image Source : PTI

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की झोली में कई मेडल आने की उम्मीद है। स्विमिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। खास बात यह है कि बॉक्सिंग में उतरने वाले पांच भारतीय मुक्केबाजों के पास जीत के साथ ही मेडल पक्का करने का शानदार मौका होगा।

दिन की शुरुआत भारतीय स्टार तैराक साजन प्रकाश के साथ होगी, जो पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से पूल में उतरेंगे। उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद बॉक्सिंग मुकाबलों पर सभी की नजरें रहेंगी। भारत के पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे और यहां जीत दर्ज करते ही उनका मेडल सुनिश्चित हो जाएगा। ऐसे में भारतीय दल के लिए यह दिन बॉक्सिंग में बड़ी सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है।

एथलेटिक्स में भी भारत की उम्मीदें बरकरार हैं। पूजा महिला हाई जंप फाइनल में चुनौती पेश करेंगी, जबकि लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल रेस में पदक के दावेदारों में शामिल होंगे। दोनों खिलाड़ियों से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। दिन का समापन वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। रात 11 बजे होने वाले मुकाबलों में निरुपमा देवी सेराम महिला 63 किग्रा वर्ग और हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा वर्ग के फाइनल में हिस्सा लेंगी। दोनों भारतीय वेटलिफ्टर पदक जीतने की क्षमता रखती हैं और देश की झोली में दो और मेडल डाल सकती हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन का शेड्यूल

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

  • 4:30 PM - मेंस 400 मीटर राउंड-1: राजेश रमेश (हीट-3), विशाल टीके (हीट-6)
  • 11:35 PM - वुमेंस हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट): पूजा
  • 12:55 AM (29 जुलाई) - मेंस 10,000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट): गुलवीर सिंह

बॉक्सिंग

  • 10:30 PM - वुमेंस 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल: प्रीति पवार vs निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड)
  • 11:00 PM - वुमेंस 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: प्रिया घंघास vs नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड)
  • 11:30 PM - वुमेंस 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल: परवीन हुड्डा vs साचा हिकी (इंग्लैंड)
  • 12:15 AM - मेंस 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल: जादुमणि सिंह मांडेंगबाम vs म्वेंगो म्वाले (जाम्बिया)
  • 1:30 AM - मेंस 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल: कपिल पोखरिया vs रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड)

स्विमिंग और पैरा स्विमिंग

  • 3:26 PM - मेंस 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स: साजन प्रकाश (हीट-9)
  • 4:41 PM - मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स: श्रीहरि नटराज (हीट-4)
  • 4:57 PM - मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स: आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना (हीट-1), अली इमाम (हीट-2)
  • 11:57 PM - मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल (मेडल इवेंट) - बुडिगिना और अली इमाम (क्वालिफाई करने पर)
  • 12:50 AM - मेंस 50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल - साजन प्रकाश (क्वालिफाई करने पर)
  • 1:33 AM - मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल - श्रीहरि नटराज (क्वालिफाई करने पर)

वेटलिफ्टिंग

  • 6:30 PM - वुमेंस 63 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट): निरुपमा देवी सेराम
  • 1:07 AM - वुमेंस 69 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट): हरजिंदर कौर

बॉल्स और पैरा बॉल्स

  • 10:20 PM - मेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार vs कुक आइलैंड्स
  • 1:10 AM - वुमेंस सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया vs एमी विलियम्स (वेल्स)

 

 

Commonwealth Games 2026 Day 6 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 6:20 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग में हिस्सा ले रहीं भारत की हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलोग्राम वजन उठाने के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।

  • 6:18 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    गुलवीर ने 10 हजार मीटर दौड़ में जीता सिल्वर मेडल

    भारत की तरफ से 10 हजार मीटर रेस में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले गुलवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए आखिरी लैप में ज़ोरदार किक मारी और सिल्वर मेडल को अपने नाम करने में कामयाब रहे।

  • 11:49 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    परवीन हारकर बाहर

    परवीन महिलाओं की 65kg बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गईं। शुरुआती दो राउंड हारने के बावजूद परवीन ने वापसी की और सर्वसम्मति से आखिरी राउंड जीता, लेकिन कुल अंकों के अंतर को पाटने के लिए यह काफी नहीं था।

  • 11:47 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    बुडिगिना और अली ने किया निराश

    पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में भारत को कोई मेडल नहीं मिला। बुडिगिना और अली इमाम क्रमशः छठे और आठवें स्थान पर रहे।

  • 11:44 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    परवीन हुड्डा को पहले राउंड में मिली हार

    बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा इंग्लैंड की साशा हिकी से पहला राउंड 1-4 के फैसले से हार गई हैं। क्या वह प्रिया की तरह बाजी पलट पाएंगी?

  • 11:17 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    प्रिया ने मेडल किया पक्का

    प्रीति के बाद प्रिया ने भी जीत हासिल कर ली है। प्रिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है। इस तरह बॉक्सिंग में 2 मेडल पक्के हो गए हैं। 

  • 10:54 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    बॉक्सिंग में मेडल पक्का

  • 10:49 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    प्रीति ने पक्का किया मेडल

    प्रीति ने नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और ग्लासगो 2026 में भारत के लिए 12वां मेडल पक्का कर लिया है। अब प्रिया महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी और भारत के मेडल टैली में एक और मेडल जोड़ने की कोशिश करेंगी।

  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    प्रीति पवार की नजरें मेडल पर

    अगले मुकाबले में बॉक्सर प्रीति पवार रिंग में उतरेंगी। वह महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड का सामना करेंगी। यहां जीत से उन्हें कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा।

  • 8:35 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    निरुपमा देवी बाहर

    भारत के लिए निराशाजनक खबर है, क्योंकि निरुपमा देवी 123 किलोग्राम भार उठाने के तीनों प्रयासों में असफल रहीं और कोई मेडल नहीं जीत सकीं। उनका अभियान DNF के साथ समाप्त हुआ।

  • 8:15 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    निरुपमा देवी के सामने 123 किलोग्राम

    भारत की निरुपमा देवी ने अपनी शुरुआती कोशिश का वजन बढ़ाकर 123 किलोग्राम कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और माल्टा के लिफ्टर्स के भी वजन बढ़ाने के साथ मुकाबला तेजी से रोमांचक होता जा रहा है।

  • 8:06 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    क्लीन एंड जर्क राउंड का आगाज

    क्लीन एंड जर्क राउंड शुरू हो गया है। भारत की निरुपमा देवी अब अपनी पहली कोशिश में 115 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश करेंगी।

  • 8:06 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    निरुपमा देवी पांचवें स्थान पर

    स्नैच राउंड खत्म हो गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन कनाडा की मौड चैरॉन गेम्स-रिकॉर्ड 102 kg का लिफ्ट लगाकर सबसे आगे हैं। उनके बाद नाउरू की फेमिली-क्रिस्टी नोट और ऑस्ट्रेलिया की कियाना रोज इलियट हैं। क्लीन एंड जर्क राउंड से पहले भारत की निरुपमा देवी अभी पांचवें स्थान पर हैं।

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    शैरॉन सबसे आगे

    भारत की निरुपमा देवी स्नैच में 93 किग्रा के बेस्ट लिफ्ट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 102 किग्रा के साथ शैरॉन सबसे आगे हैं। 100 किग्रा के साथ नोट दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की इलियट 99 किग्रा के लिफ्ट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मौजूदा चैंपियन स्मेल ने 95 किग्रा का लिफ्ट लगाकर चौथा स्थान हासिल किया।

  • 7:33 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    5 मिनट में तीसरी बार टूटा रिकॉर्ड

    पिछले 5 मिनट में तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड टूटा है। कनाडा की मौड शैरॉन ने अपने पहले ही प्रयास में 99 किलोग्राम वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

  • 7:20 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    निरुपमा देवी ने उठाया 93kg

    निरुपमा देवी ने अपने पहले प्रयास में 93 किग्रा वजन उठाने की कोशिश करते हुए निराशाजनक शुरुआत की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 93 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठा लिया।

  • 7:19 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    निरुपमा देवी ने उ

    निरुपमा देवी अपने पहले प्रयास में फेल हो गई हैं। निरपमा 93 किग्रा नहीं उठा सकी। हालांकि, अपनी दूसरी कोशिश में उन्होंने 93 किलो ग्राम उठा लिया है।

  • 6:41 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    63 किग्रा वेटलिफ्टिंग का फाइनल जल्द

    महिलाओं की 63 किग्रा वेटलिफ्टिंग का फाइनल जल्द ही शुरू होगा। भारत की निरुपमा देवी सेरम अपने पहले स्नैच प्रयास में 93 किग्रा वजन उठाने की कोशिश करेंगी। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने अपने पहले प्रयास के लिए 115 किग्रा का वजन तय किया है।

  • 6:21 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारत के मेडल विजेताओं की सूची

    • मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग गोल्ड
    • शर्मिला (महिला शॉट पुट F57) - गोल्ड
    • ऋषिकंत सिंह चननबम (वेटलिफ्टिंग) - सिल्वर
    • राजा मुथुपांडी (वेटलिफ्टिंग) - सिल्वर
    • ज्ञानेश्वरी यादव (वेटलिफ्टिंग) - सिल्वर
    • अजय बाबू (वेटलिफ्टिंग) - सिल्वर
    • सर्वेश कुशारे (पुरुष हाई जंप) - सिल्वर
    • झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग) - ब्रॉन्ज
    • बिंद्यारानी देवी (वेटलिफ्टिंग) - ब्रॉन्ज
    • शिल्पा शायला (महिला शॉट पुट F57) - ब्रॉन्ज

     

  • 6:18 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    निरुपमा देवी थोड़ी देर में होंगी एक्शन में

    निरुपमा देवी सेरम महिलाओं के 63 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगी। वह शाम 6:30 बजे मुकाबले में उतरेंगी।

  • 5:23 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फाइनल में पहुंचे 2 तैराक

    तैराकी से एक और अच्छी खबर आई है। भारत के कार्तिक बुडिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बुडिगिना हीट्स में छठे स्थान पर रहे, जबकि अली आठवें स्थान पर रहे।

  • 5:18 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    राजेश रमेश मेडल रेस से बाहर

    भारत के राजेश रमेश पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं, क्योंकि हीट 4 के आखिर में वे 17वें स्थान पर रहे। अब सारी उम्मीदें विशाल टीके पर टिकी हैं, जो हीट 6 में हिस्सा ले रहे हैं।

  • 5:03 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में पहुंचे

    भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नटराज अपनी हीट में पांचवें और कुल मिलाकर 13वें स्थान पर रहे, जिससे उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल बुधवार यानी 29 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 1:33 बजे होगा।

  • 4:26 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    श्रीहरि नटराज एक्शन में होंगे

    एथलेटिक्स के बाद स्विमिंग होगी, जिसमें श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में हिस्सा लेंगे। 25 साल के श्रीहरि का लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना होगा। वह हीट 4 में शामिल हैं।

  • 4:25 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    आज के दिन का शेड्यूल

  • 4:22 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    400 मीटर में विशाल और राजेश दिखाएंगे दम

    भारत के लिए अगला इवेंट पुरुषों की 400 मीटर एथलेटिक्स है। इसमें भारत की ओर से विशाल टीके और राजेश रमेश हिस्सा लेंगे। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

  • 3:56 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    साजन प्रकाश सेमीफाइनल की रेस से बाहर

    भारत के लिए निराशाजनक खबर है कि साजन प्रकाश हीट 9 में 8 तैराकों के बीच आठवें स्थान पर रहे। इस वजह से वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के काइल चाल्मर्स 23.07 सेकंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि साजन प्रकाश ने 24.94 सेकंड का समय लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल