1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. VIDEO IPL 2022 : आईपीएल की सबसे बड़ी जर्सी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

VIDEO IPL 2022 : आईपीएल की सबसे बड़ी जर्सी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 29, 2022 07:45 pm IST,  Updated : May 29, 2022 07:45 pm IST

आईपीएल का मैच शुरू होने से पहले क्लो​जिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। इसमें कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। 

IPL Jersey,- India TV Hindi
IPL Jersey, Image Source : TWITTER/@IPL

IPL 2022 Closing Ceremony : आईपीएल 2022 का आज फाइनल खेल जा रहा है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्ट की टीमें फाइनल में एक दूसरे के सामने हैं। इसी में से एक टीम आईपीएल 15 की चैंपियन बनेगी। इस बीच आईपीएल का मैच शुरू होने से पहले क्लो​जिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। इसमें कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन की शोभा रणवीर सिंह और एआर रहमान ने बढ़ाई। इसी दौरान आईपीएल की सबसे बड़ी जर्सी भी सामने आई। पूरे स्टेडियम में ये जर्सी दिखाई गई। इसके साथ ही आईपीएल की ये जर्सी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो गई है। इसका सार्टिफिकेट भी दिया गया। आईपीएल के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस जर्सी का अनावरण किया गया। 

रणवीर सिंह और एआर रहमान ने बांधा समां 

आईपीएल 2022 क्लोजिंग सेरेमनी प्रोग्राम में सबसे पहले बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने परफार्म किया। उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरडुपर हिट गानों पर परफार्म किया। जब रणवीर सिंह परफार्म कर रहे थे, उस वक्त सभी​ खिलाड़ी और स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी झूम रहे थे। लगातार उनका प्रोग्राम चलता रहा और दर्शक इसका आनंद लेते रहे। इसके बाद बारी आई मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान की। उन्होंने सुपरहिट गानों पर जमकर परफार्म किया। उनके साथ बॉलीवुड के कई स्टार सिंगर भी नजर आए। पूरे कार्यक्रम ने समां की बांध​ ​दिया। आईपीएल में क्लोजिंंग सेरेमनी का आयोजन कई साल बाद हो रहा है, इसलिए दर्शकों को इसका इंतजार भी था। 

दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है अहमदाबाद में 
आईपीएल 2022 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसमें एक लाख 10 हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं। आयोजन में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, बीसीसीआई सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल के साथ ही बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आदि भी मौजूद रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल