1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Anushka Sharma Birthday: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, अभिनेत्री बोलीं- आपने चोरी की!

Anushka Sharma Birthday: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, अभिनेत्री बोलीं- आपने चोरी की!

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 01, 2022 06:10 pm IST,  Updated : May 01, 2022 06:10 pm IST

अनुष्का शर्मा 1 मई 2022 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति विराट कोहली ने एक खास बर्थडे मैसेज कुछ फोटोज के साथ उनके लिए शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा के 34वें...- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा के 34वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने स्पेशल बर्थडे विश मैसेज भेजा Image Source : INSTAGRAM (@VIRAT.KOHLI)

Highlights

  • पत्नी अनुष्का शर्मा के 34वें बर्थडे पर विराट कोहली का स्पेशल मैसेज
  • विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें
  • RCB कैंप में मनाया गया अनुष्का शर्मा का बर्थडे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का शर्मा 1 मई 2022 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें पति विराट की तरफ से भी स्पेशल मैसेज मिला। विराट कोहली ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और भगवान का धन्यवाद अदा किया कि वह उन्हें मिलीं। 

एक तस्वीर में विराट और अनुष्का साथ नजर आए और दूसरी तस्वीर में हर्षल पटेल, संजय बांगड़ समेत विराट के कुछ साथी भी दिखे। विराट कोहली ने इन दोनों तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करते हुए अनुष्का के लिए एक खास मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि,"भगवान का शुक्र है कि आपका जन्‍म हुआ। मुझे नहीं पता आपके बिना मैं क्या करता। आप सच में बहुत खूबसूरत हो। सभी साथियों के साथ शानदार दोपहर बीती।" उनके इस पोस्ट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी मजेदार रिप्लाई किया।

अनुष्का ने कहा- विराट ने की चोरी

विराट कोहली के बर्थडे पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी मजेदार रिप्लाई दिया है। अनुष्का ने कमेंट करते हुए फनी और हार्ट इमोजी के साथ लिखा कि, "आपने मेरे शब्द और मेरे दिल को चोरी किया है (CHEEESSSSYYYYY)।" विराट की तस्वीरों में साफ पता लगा कि विराट ने आरसीबी के कैंप में साथियों के साथ पत्नी अनुष्का शर्मा का जन्मदिन मनाया। विराट और अनुष्का के साथ आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल और कोच संजय बांगड़ भी नजर आ रहे थे।

वहीं विराट कोहली ने अनुष्का के जन्मदिन के एक दिन पहले 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे और आईपीएल 2022 में अपना पहला पचासा जड़ा था। इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद अनुष्का भी विराट को पूरे जोश के साथ सपोर्ट करती नजर आ रही थीं। दोनों इस वक्त आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी के साथ बायो-बबल में हैं। 

IPL 2022: कोहली की फॉर्म में वापसी पर अनुष्का शर्मा का 'विराट' रिएक्शन, पचासे के बावजूद बना गए ये अनचाहा रिकॉर्ड

अनुष्का अक्सर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के लिए शूट करती नजर आती हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर बनी है। अनुष्का झूलन की बायोपिक में लीड किरदार में दिखेंगी। वह क्रिकेट ग्राउंड पर गेंदबाजी करती और विरोधियों के स्टम्प उखाड़ती नजर आएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल