1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूस में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत

रूस में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Dec 05, 2016 02:05 pm IST,  Updated : Dec 05, 2016 02:05 pm IST

मास्को: रूस में एक सड़क दुर्घटना में एक एक्रोबेटिक्स टीम के 11 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने मृतकों के परिजनों के

road accident- India TV Hindi
road accident

मास्को: रूस में एक सड़क दुर्घटना में एक एक्रोबेटिक्स टीम के 11 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खांती-मनसियस्क में सोमवार को शोक दिवस मनाया जाएगा।

साइबेरियाई शहरों खांती-मनसियस्क और तुमेन को जोड़नेवाले एक राजमार्ग पर 29 बच्चों और तीन वयस्कों को ले जा रही एक बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच है।

स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, एक्रोबेटिक्स टीम के ये बच्चे एक अन्य शहर से प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण कम दृश्यता और खराब मौसम हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल