1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीता साल मेरे लिए काफी मुश्किल था : नेमार

बीता साल मेरे लिए काफी मुश्किल था : नेमार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 11:20 am IST,  Updated : Jan 11, 2020 11:20 am IST

ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार ने कहा है कि वह नए साल में अच्छा खेलने और अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) तथा ब्राजील को बड़े सम्मान दिलाने के लिए प्रतिब्द्ध हैं। 

बीता साल मेरे लिए काफी...- India TV Hindi
बीता साल मेरे लिए काफी मुश्किल था : नेमार Image Source : AP

नई दिल्ली| ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार ने कहा है कि वह नए साल में अच्छा खेलने और अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) तथा ब्राजील को बड़े सम्मान दिलाने के लिए प्रतिब्द्ध हैं। नेमार ने माना कि बीता साल 2019 उनके लिए पेशेवर और निजी तौर पर काफी मुश्किल रहा।

नेमार ने कहा, "पेशेवर और निजी तौर पर 2019 मेरे लिए मुश्किल साल रहा। वो साल मेरे लिए काफी कुछ सीखने वाला और बदलाव लाने वाला रहा है। मैं चोटिल हो गया था और उसके बाद मुझे वापसी करनी पड़ी।" उन्होंने कहा, "वो बुरा साल लग रहा था लेकिन मैंने उस साल में काफी कुछ सीखा और अनुभव लिया। मैं उस सकारात्मक पहलू को 2020 में लेकर आ रहा हूं।"

नेमार से जब उनके क्लब पीएसजी के चैम्पियंस लीग जीतने की संभावानाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसकी संभावनाएं हैं। टीम और खिलाड़ियों के लिहाज से यह टीम काफी मजबूत है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे पास मौका है। पीएसजी ने हालांकि कभी चैम्पियंस लीग खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार हम खिताब के लिए लड़ेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल