1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Paralympic 2020 में ये पांच देश करेंगे डेब्यू

Tokyo Paralympic 2020 में ये पांच देश करेंगे डेब्यू

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2021 08:05 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 08:05 pm IST

टोक्यो से पैरालम्पिक में डेब्यू करने वाले देशों में भुटान, मालदीव, ग्रेनाडा, पराग्वे, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडिनेस शामिल हैं।

5 countries to make their debut in Tokyo Paralympic 2020- India TV Hindi
5 countries to make their debut in Tokyo Paralympic 2020 Image Source : GETTY

टोक्यो पैरालम्पिक में पांच देश डेब्यू करेंगे जबकि 162 देशों और शरणार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उद्घाटन समारोह के दौरान परेड में हिस्सा लिया।

टोक्यो से पैरालम्पिक में डेब्यू करने वाले देशों में भुटान, मालदीव, ग्रेनाडा, पराग्वे, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडिनेस शामिल हैं।

कुल 21 देशों ने इस साल पैरालम्पिक में कोरोना के कारण यात्रा प्रतिबंधों या खेलों के लिए किसी भी एथलीट के क्वालीफाई नहीं करने को लेकर शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

कोई एथलीट नहीं होने के बावजूद उद्घाटन समारोह में अफगानिस्तान के झंडे को शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के एथलीट देश में तालिबान के कब्जे के कारण उपजे तनावपूर्ण माहौल की वजह से इसमें हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

परेड के हिस्से के रूप में शरणार्थियों की टीम ने सबसे पहले स्टेडियम में प्रवेश किया। शरणार्थी पैरालम्पिक टीम अपने दूसरे खेलों में भाग ले रही है।

 Tokyo Paralympics 2020 के उद्घाटन समारोह में भारत ने किया मार्च, देखिए Video

प्रतिभागियों की संख्या अभी भी 2016 में रियो डी जनेरो की तुलना में अधिक है और 2012 में लंदन में आयोजित 164 से दो कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल