1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एनबीए के और 9 खिलाड़ी पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

एनबीए के और 9 खिलाड़ी पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 03:33 pm IST

एनबीए का 2019-20 सीजन कोरोनावायरस के कारण चार महीने तक स्थगित था, जिसे 30 जुलाई से दोबारा शुरू होना था।

NBA, Covid-19, positive- India TV Hindi
NBA Image Source : GETTY IMAGES

राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (एनबीए) के नौ और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। एनबीए में अब इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या 25 हो गई है। एनबीए ने एक बयान में कहा, "24 से 29 जून के बीच किए गए 344 टेस्ट में से नौ और आतिरिक्त खिलाड़ी पॉजिटिव आए हैं। अब कुल 351 खिलाड़ियों के टेस्ट में से पॉजिटिव केसों की संख्या 25 हो गई है।"

बयान के मुताबिक, 23 से 29 जून के बीच किए गए 884 स्टाफ के टेस्ट में से 10 मामले पॉजिटिव हैं। जो भी खिलाड़ी, कोच और टीम स्टाफ पॉजिटिव पाया जाता है वो सेल्फ आइसोलेशन में रहेगा।

एनबीए का 2019-20 सीजन कोरोनावायरस के कारण चार महीने तक स्थगित था, जिसे 30 जुलाई से दोबारा शुरू होना था।

टीमें सात जुलाई को ओरलांडो के लिए रवाना होंगी जहां वे ट्रेनिंग कैम्प आयोजित करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल