1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओलंपिक खेलों के सामने है बड़ा संकट, मैच नहीं होने से होगा भारी नुकसान

अमेरिकी ओलंपिक खेलों के सामने है बड़ा संकट, मैच नहीं होने से होगा भारी नुकसान

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2020 03:40 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 03:40 pm IST

ओलंपिक के स्थगित होने से महासंघों को एनबीसी से ओलंपिक वर्ष में मिलने वाली राशि नहीं मिलेगी। यूएसओपीसी के अनुसार अमेरिकी खेलों को होने वाला नुकसान 60 करोड़ डॉलर से 80 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है।

United States, Denver, U.S. Biathlon, NBC,sports, Tim Hinchey,Olympic Games,Sports Governing Body,Co- India TV Hindi
Olympic  Image Source : AP

तोक्यो ओलंपिक खेलों के स्थगित होने से अमेरिका में खेल संस्थाओं के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है जिनके सभी खेलों में 8,000 से ज्यादा स्पर्धाओं को रद्द करना पड़ा है। फरवरी से जून के बीच मिला जुलाकर 50 राष्ट्रीय संचालन संस्थाओं को 12.10 करोड़ डॉलर से ज्यादा के राजस्व का नुकसान होगा।

अमेरिका में एनजीबी खिलाड़ियों को ओलंपिक सपना पूरा करने और अन्य शीर्ष स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये फंड मुहैया कराती है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) देश के ओलंपिक खेलों का काम देखती है। एनजीबी का 80 प्रतिशत बजट खिलाड़ियों की मदद के लिये होता है और अमेरिकी टेनिस संघ को छोड़कर एनजीबी को करीब 68.50 करोड़ डॉलर सालाना राजस्व मिलता है। 

ओलंपिक के स्थगित होने से महासंघों को एनबीसी से ओलंपिक वर्ष में मिलने वाली राशि नहीं मिलेगी। यूएसओपीसी के अनुसार अमेरिकी खेलों को होने वाला नुकसान 60 करोड़ डॉलर से 80 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल