1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. उसैन बोल्ट की रंगरलियों की तस्वीर हुईं वायरल

उसैन बोल्ट की रंगरलियों की तस्वीर हुईं वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2016 10:28 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 10:30 am IST

जमैका के स्प्रिंटर उसैन बोल्ट, जिन्हें इस सदी का महान एथलीट माना जाता है, ने रियो ओलंपिक में अपनी शौहरत में चार चांद तो और लगाए लेकिन जाते जाते एक धब्बा भी लगा गए। रियो

usainn bolt, Jady Duarte- India TV Hindi
usainn bolt, Jady Duarte

जमैका के स्प्रिंटर उसैन बोल्ट, जिन्हें इस सदी का महान एथलीट माना जाता है, ने रियो ओलंपिक में अपनी शौहरत में चार चांद तो और लगाए लेकिन जाते जाते एक धब्बा भी लगा गए। रियो की एक 20 साल की लड़की छात्र ने व्हा्टसअप पर एक अंततरंग फ़ोटो शैयर की है जिसमें बोल्ट उनके साथ नज़र आ रहे हैं।

इस तस्वीर में जैडी डुआर्टे सफेद रंग का चॉप पहन रखा है जबकि बोल्ट ने कुछ नहीं पहना हुआ है। ये तस्वीरें ब्राज़ील की वेबसाइट्स में छपी हैं। एक तस्वीर में बोल्ट जैडी डुआर्टे के गाल का चुंबन देते नज़र आ रहे हैं जबकि जैडी डुआर्टे कैमरे की तरफ देख रही हैं। बोल्ट होटल के बिस्तर पर सुबह सात बजे इस लड़की के साथ लेटे दिख रहे हैं।

Jady Duarte
Jady Duarte

जैडी डुआर्टे एक स्थानीय अख़बार से कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह किसी मशहूर एथलीट के साथ हैं। उन्होंने रात की इस मुलाक़ात को सामान्य बताया।

बोल्ट रविवार को 30 साल के हुए हैं। इसके पहले भी रियो के एक क्लब में उनकी महिलाओं के साथ पार्टी मनात हुए तस्वीरें आईं थी। बोल्ट ने तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लिया है और संभवत: ये उनका आख़िरी ओलंपिक होगा।

Bennett
Bennett

बोल्ट की जमैका की बेनेट दो साल से गर्ल फ्रैंड है। किसी ने जब इस ''ख़ुलासे'' पर टिप्पणी की तो बेनेट ने जवाब में लिखा: ''काश ये ख़ुलासा न होता।''

बोल्ट ने रियो ओलंपिक में 100 मी. 200 मीटर और 4x100m रिले में गोल्ड मैडल जीते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल