1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के बीच लंबे समय बाद खुला नोएडा स्टेडियम, आरोग्य सेतु ऐप के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

कोरोना के बीच लंबे समय बाद खुला नोएडा स्टेडियम, आरोग्य सेतु ऐप के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 03:21 pm IST

नोएडा स्टेडियम को बुधवार को समय में कटौती के साथ खिलाड़ियों और आम जनता के लिए खोल दिया गया। 

कोरोना के बीच लंबे समय...- India TV Hindi
कोरोना के बीच लंबे समय बाद खुला नोएडा स्टेडियम, आरोग्य सेतु ऐप के बिना नहीं मिलेगी एंट्री Image Source : YOUTUBE/VIDEO GRAB

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। नोएडा स्टेडियम को बुधवार को समय में कटौती के साथ खिलाड़ियों और आम जनता के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण यह स्टेडियम चार महीने से अधिक समय तक बंद रहा। कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं जिसमें स्टेडियम में प्रवेश की इच्छा रखने वालों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है।

सेक्टर 21 स्थित इस स्टेडियम का प्रबंधन नोएडा प्राधिकरण करता है जिसने कोविड-19 महामारी को देखते हुए 15 मार्च को इसे बंद करने का निर्देश दिया था। नोएडा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार, ‘‘स्टेडियम सुबह पांच से नौ और शाम को चार से आठ बजे तक खुला रहेगा। स्टेडियम में आने वाले लोगों, स्टेडियम सदस्यों और खिलाड़ियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है।’’ 

इसमें कहा गया, ‘‘सभी लोग, सदस्य और खिलाड़ी हमेशा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें और उनके चेहरे पर मास्क होना चाहिए या ढका होना चाहिए।’’ दिशानिर्देशों में कहा गया है कि खिलाड़ी क्रिकेट, बैडमिंटन, स्क्वाश, टेनिस, गोल्फ जैसे खेलों के लिए अपना सामान स्वयं लाएं और साथ ही सेनेटाइजर और पीने का पानी जैसी चीजें भी स्वयं लेकर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल