1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राइजिंग स्टार्स प्रोजेक्ट के लिये चुनी गयी भारत की युवा रेसर आशी

राइजिंग स्टार्स प्रोजेक्ट के लिये चुनी गयी भारत की युवा रेसर आशी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 06:54 pm IST

भारत में मोटरस्पोटर्स की नियामक संस्था-एफएमएससीआई रविवार को इसकी जानकारी दी। मुंबई की रहने वाली 13 वर्षीय आशी का चयन 12 से 16 साल की 19 अन्य लड़कियों के साथ हुआ है।

Aashi, India,- India TV Hindi
Formula 1 Image Source : GETTY IMAGES

भारत की उभरती हुई रेसर आशी हंसपाल को अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स की संस्था एफआईए के ‘एंबीशस गर्ल्स ऑन ट्रैक राइजिंग स्टार्स प्रोजेक्ट’ के लिये चुना गया है जिसके अंतर्गत उन्हें पहले चरण में फ्रांस के पॉल रिचर्ड सर्किट पर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। 

भारत में मोटरस्पोटर्स की नियामक संस्था-एफएमएससीआई रविवार को इसकी जानकारी दी। मुंबई की रहने वाली 13 वर्षीय आशी का चयन 12 से 16 साल की 19 अन्य लड़कियों के साथ हुआ है। 

इस प्रोजेक्ट के लिए पांच महाद्वीपों से 70 आवेदन आये थे। एफआईए की महिला विभाग की अध्यक्ष मिशेल माउंटेन ने आशी को पत्र लिखकर उम्मीद व्यक्त की कि एक दिन उन्हें फेरारी ड्राइवर अकादमी में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। 

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार माउंटेन ने कहा, ‘‘आपको सफल होना चाहिए। आप हमारे प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। आपके पास सम्भवतः फेरारी ड्राइवर अकादमी में शामिल होने और एफआईए एफ-4 सीजन में हिस्सा लेने का मौका होगा। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल