1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL में डेब्यू करने को लेकर उत्साहित हैं अभिजीत सरकार

ISL में डेब्यू करने को लेकर उत्साहित हैं अभिजीत सरकार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 23, 2020 11:31 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 11:31 pm IST

भारतीय फुटबालर अभिजीत सरकार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने पहले सीजन में पदार्पण करने को लेकर तैयार है। 

ISL में डेब्यू करने को...- India TV Hindi
ISL में डेब्यू करने को लेकर उत्साहित हैं अभिजीत सरकार Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| फीफा अंडर-17 विश्व कप का हिस्सा रह चुके भारतीय फुटबालर अभिजीत सरकार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने पहले सीजन में पदार्पण करने को लेकर तैयार है। अभिजीत वास्को डि गामा के तिलक मैदान स्टेडियम में चेन्नइयन एफसी के साथ आईएसएल में अपने पहले सीजन की शुरुआत करेंगे।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) एलीट अकादमी से इंडियन एरॉज में शामिल होने के बाद सरकार पिछले सीजन में ईस्ट बंगाल की ओर से खेले थे जिसके बाद वह आईएसएल में मौजूदा सीजन के लिए चेन्नइयन एफसी से जुड़े है।

सरकार ने एआईएफएफ से कहा, " मेरे लिए यह एक नई टीम है, इसलिए मुझे नए स्टाफ और टीम के नए साथियों से सांमजस्य बिठाने में कुछ समय लगा। लेकिन दिन प्रतिदिन मैं प्रत्येक के साथ सहज होता गया क्योंकि टीम के साथी काफी अच्छे रहे।"

उन्होंने कहा, "हम प्रत्येक दिन पसीना बहा रहे हैं और मैं हीरो आईएसएल के शुरू होने से काफी रोमांचित हूं।" फीफा अंडर-17 और इंडियन एरोज में उनके साथ खेले काफी खिलाड़ी आईएसएल की विभिन्न टीमों में हैं। उन्होंने कहा, "विश्व कप में और अन्य मैचों में खेलने के अनुभव ने मेरी काफी मदद की है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल