1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: खेल गांव में मिलेगी मुफ्त आईसक्रीम और कंडोम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: खेल गांव में मिलेगी मुफ्त आईसक्रीम और कंडोम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 03:29 pm IST

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों से खेल गांव भरने लगा है जहां उनके लिये लगभग 225,000 कंडोम, 17000 टायलेट रोल्स और मुफ्त आईसक्रीम की व्यवस्था भी की गयी है।

राष्ट्रमंडल खेल- India TV Hindi
राष्ट्रमंडल खेल

गोल्ड कोस्ट: गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों से खेल गांव भरने लगा है जहां उनके लिये लगभग 225,000 कंडोम, 17000 टायलेट रोल्स और मुफ्त आईसक्रीम की व्यवस्था भी की गयी है। बुधवार को होने वाले उदघाटन समारोह से पहले हजारों प्रतिभागी और सहयोगी स्टाफ आस्ट्रेलिया के पूर्वी समुद्री तट पर स्थित अपने अस्थायी निवास पर पहुंच गये हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि 6000 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिये खेल गांव आरामदेह और सुरक्षित होगा। इसमें उनका यौन स्वास्थ्य भी शामिल है। 

बड़ी संख्या में मुफ्त कंडोम की व्यवस्था की गयी है जो लगभग 34 कंडोम प्रति व्यक्ति है। यह 11 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के हिसाब से लगभग तीन कंडोम प्रतिदिन है।दक्षिण कोरिया में हाल में आयोजित प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक में आयोजकों ने 110,000 मुफ्त कंडोम बांटे थे जो कि शीतकालीन ओलंपिक का रिकार्ड है। रियो ओलंपिक में 450,000 कंडोम वितरित किये गये थे जहां यौन संक्रमण से होने वाले रोग जिका का खतरा था। 

गोल्ड कोस्ट गांव में प्रतिभागी वर्चुअल रियलटी कंप्यूटर गेम खेलकर या तैराकी, कृत्रिम झरने के पास समय बिताकर या पियानो बजाकर तनाव और थकान दूर कर सकते हैं। इसके अलावा उनके लिये मुफ्त आईसक्रीम की भी व्यवस्था की गयी है। 

यहां का डाइनिंग रूम 24 घंटे खुला रहेगा और लगभग 300 रसोईये भोजन तैयार करेंगे। भोजन में वेगान, शाकाहारी, हलाल और ग्लूटेन मुक्त या लैक्टोज मुक्त खाना भी शामिल है। खेल गांव में 1250 अपार्टमेंट हैं जो 2019 के शुरूआती महीनों से बिक्री या किराये पर लेने के लिये उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल