1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटली लीग: एएस रोमा और एसी मिलान ने खेला रोमांचक ड्रॉ

इटली लीग: एएस रोमा और एसी मिलान ने खेला रोमांचक ड्रॉ

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 03:48 pm IST

दोनों टीमों के पास यूरोपीय चैम्पियंस लीग के अगले सीजन में भाग लेने का मौका है।

इटली लीग: एएस रोमा और...- India TV Hindi
इटली लीग: एएस रोमा और एसी मिलान ने खेला रोमांचक ड्रॉ

रोम: एएस रोमा और एसी मिलान ने रविवार रात यहां इटली लीग के 22वें दौर के मुकाबले में 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस ड्रॉ के बाद रोमा 35 अंकों के साथ पांचवें और मिलान 36 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। दोनों टीमों के पास यूरोपीय चैम्पियंस लीग के अगले सीजन में भाग लेने का मौका है।

मैच में मिलान ने 56 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा और उसके लिए पहला गोल क्रिस्टॉफ पियाटेक ने 26वें मिनट में दागा। वह क्लब के लिए तीन मैचों में तीन गोल कर चुके हैं।

दूसरे हाफ की शुरुआत मेजबान टीम के लिए बेहतरीन रही। 46वें मिनट में निकोलो जानियोलो ने रोमा के लिए बराबरी का गोल दागा। 

इसके बाद भी दोनों टीमों ने गोल करने का प्रयास किया और अटैकिंग फुटबॉल खेली। हालांकि, कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल