1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस से गई अर्जुन अवॉर्डी और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी टीकाराम की जान

कोरोना वायरस से गई अर्जुन अवॉर्डी और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी टीकाराम की जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 09:56 pm IST

अर्जुन पुरस्कार विजेता और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम की गुरुवार को यहां अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। 

कोरोना वायरस से गई...- India TV Hindi
कोरोना वायरस से गई अर्जुन अवॉर्डी और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी टीकाराम की जान Image Source : @DEEPAATHLETE

बेंगलुरू। अर्जुन पुरस्कार विजेता और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम की गुरुवार को यहां अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। भारतीय पैरा बैडमिंटन के अध्यक्ष एनसी सुधीर ने यह जानकारी दी।

सुधीर ने बयान में कहा, ‘‘हमें यह सूचित करते हुए दुख है कि रमेश टीकाराम का आज दोपहर निधन हो गया।’’ सुधीर ने पीटीआई को बताया कि 51 साल के टीकाराम को बुखार और खांसी थी और उन्हें 29 जून को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उन्होंने बताया कि टीकाराम के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। टीकाराम के मित्र केवाई वेंकटेश ने बताया कि इस खिलाड़ी ने 2001 में देश में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट को लाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

भारत की महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक ने टीकाराम जी के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक प्रकट किया। उन्होंने इसे पैरा एथलीट जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति करार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल