1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी एशियन कप में यूएई हमारे लिए एक बड़ी चुनौती: गौरमांगी सिंह

एएफसी एशियन कप में यूएई हमारे लिए एक बड़ी चुनौती: गौरमांगी सिंह

 Reported By: IANS
 Published : Dec 22, 2018 06:55 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 06:55 pm IST

भारत टूर्नामेंट का आगाज छह जनवरी को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। 

भारतीय फुटबॉल टीम- India TV Hindi
भारतीय फुटबॉल टीम Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान गौरमांगी सिंह का मानना है कि अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले एएफसी एशियन कप में मेजबान टीम भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश करेगी। गौरमांगी सिंह ने 2011 में हुए इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला गोल किया था। उन्होंने बहरीन के खिलाफ दमदार गोल किया था।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गौरमांगी सिंह के हवाले से बताया, "मैं समझता हूं कि यूएई को हराने हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा। उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मैच देखने आएंगे, इसके साथ ही मेजबान टीम अपने घर में अच्छी तैयारी कर रही होगी इसलिए मैं समझता हूं कि उसके खिलाफ मुकाबला बहुत कड़ा होगा।"

गौरमांगी ने कहा, "थाईलैंड और बहरीन के खिलाफ होने वाले अन्य दो ग्रुप मैचों में हमारे पास मौका है। मैं समझता हूं कि हम जीत दर्ज कर सकते है और यह हमारे प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मलेशिया ने थाईलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी और पिछले कुछ सालों में बहरीन की टीम के प्रदर्शन में भी गिरावट आई है लेकिन हम यह नहीं जानते कि मैच कैसा होगा।"

भारत टूर्नामेंट का आगाज छह जनवरी को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल