1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी चैंपियंस लीग में एफसी गोवा को मिली लगातार दूसरी हार

एएफसी चैंपियंस लीग में एफसी गोवा को मिली लगातार दूसरी हार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2021 03:28 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 03:28 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा को एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण के मुकाबले में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

एएफसी चैंपियंस लीग...- India TV Hindi
एएफसी चैंपियंस लीग में एफसी गोवा को मिली लगातार दूसरी हार Image Source : FC GOA

फातोर्दा (गोवा)| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा को एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण के मुकाबले में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। आठ बदलावों के साथ उतरी गोवा को शुक्रवार रात यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए चौथे मुकाबले में पिछले चरण की उपविजेता ईरान के फुटबाल क्लब पसेर्पोलिस एफसी के खिलाफ 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। पसेर्पोलिस एफसी की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है।

Exclusive : केएल राहुल को एंकर नहीं, विस्फोट बल्लेबाज की भूमिका में देखना चाहते हैं संजय मांजरेकर

पसेर्पोलिस एफसी के लिए शहरियार मोगनलू ने 24वें, मेहदी तोराबी ने 43वें मिनट में पेनाल्टी पर, इसा एलेकासिर ने 47वें मिनट में और कमाल कामयाबिनीया ने 58वें मिनट में गोल दागे।

एफसी गोवा ने इससे पहले ग्रुप ई के पहले मैच में कतर के अल रेयान क्लब के खिलाफ भी गोलरहित ड्रॉ खेलकर अंक बांटे थे। गोवा को 26 अप्रैल को कतर के अल रेयान क्लब के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल