1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Paralympic 2020 Opening Ceremony: कोई एथलीट नहीं होने पर भी अफगानिस्तान का झंडा हुआ शामिल

Tokyo Paralympic 2020 Opening Ceremony: कोई एथलीट नहीं होने पर भी अफगानिस्तान का झंडा हुआ शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2021 06:26 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 06:26 pm IST

अफगानिस्तान से और वहां के लिए फ्लाइट की आवाजाही नहीं होना टोक्यो में इन लोगों के शामिल नहीं होने का अहम कारण रहा।

Afghanistan flag represented at Tokyo 2020 Paralympic Games...- India TV Hindi
Afghanistan flag represented at Tokyo 2020 Paralympic Games Opening Ceremony Image Source : AP

अफगानिस्तान का कोई एथलीट और प्रतिनिधि टोक्यो पैरालम्पिक में शामिल नहीं है लेकिन फिर भी मंगलवार को हुए उद्घाटन समारोह के परेड में अफगानिस्तान के झंडे को शामिल किया गया।

जकिया खुदादादी, जो ताइक्वांडो में पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वॉलीफाई करने वाली अफगानिस्तान की पहली महिला एथलीट हैं, और कुछ राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (एनपीसी) के अधिकारी तालिबान के देश पर कब्जा करने के कारण उपजे हालात की वजह से खेलों में शामिल नहीं हो सके।

अफगानिस्तान से और वहां के लिए फ्लाइट की आवाजाही नहीं होना टोक्यो में इन लोगों के शामिल नहीं होने का अहम कारण रहा।

अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने इन एथलीटों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जो पैरालम्पिक में भाग नहीं ले सके, अफगानिस्तान के झंडे को शामिल करने का फैसला किया।

 बांग्लादेश पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए कीवी बल्लेबाज फिन एलेन

आईपीसी ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के प्रतिनिधि को ध्वजवाहक के रूप में कार्य करने के लिए यहां आमंत्रित किया। आईपीसी के अध्यक्ष एंड्रयू पारसंस ने कहा कि यह फैसला दुनियाभर में एकजुटता और शांति को देने के लिए लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल