1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोलकाता में फीफा विश्वकप क्वालीफायर ना खेल पाने से दुखी है अफगानिस्तान की फुटबॉल टीम

कोलकाता में फीफा विश्वकप क्वालीफायर ना खेल पाने से दुखी है अफगानिस्तान की फुटबॉल टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : May 06, 2020 09:20 pm IST,  Updated : May 06, 2020 09:21 pm IST

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान जोहिब इस्लाम अमीरी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण कोलकाता में फीफा विश्व कप क्वालीफायर का मैच नहीं खेल पाने से उनकी टीम बेहद निराश है।

Afghanistan Football Team- India TV Hindi
Afghanistan Football Team Image Source : GETTY

नई दिल्ली| अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान जोहिब इस्लाम अमीरी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण कोलकाता में फीफा विश्व कप क्वालीफायर का मैच नहीं खेल पाने से उनकी टीम बेहद निराश है। अमीरी ने अफगानिस्तान की सीनियर टीम की तरफ से 2005 में पदार्पण किया तथा तब से वह भारत के खिलाफ कई मुकाबलों का हिस्सा रहे। इनमें पिछले साल नवंबर में खेला गया फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफाईंग मैच भी शामिल है। यह मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा था।

अमीरी ने कहा, ‘‘भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच के लिये जब कोलकाता को मैच स्थल चुना गया तो हम काफी उत्साहित थे। जैसे ही घोषणा हुई सभी खिलाड़ी मुझसे पूछने लगे कि कोलकाता में खेलने के मायने क्या हैं।’’ उन्होंने अखिल भारतीय फुटबाल फेडरेशन से कहा, ‘‘मैं उनसे कह रहा था कि वह फुटबॉल खेलने के लिये सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक है। मैदान बेहतरीन है और स्टेडियम खचाखच भरा रहता है जो इसे यादगार बना देता है। ’’

अमीरी ने कहा, ‘‘हमारी तरफ से हर तरह की तैयारी हो रखी थी और हम भारत आने को लेकर उत्साहित थे। दुर्भाग्य से मैच स्थगित हो गया। इससे हमारा दिल टूट गया। ’’ आईलीग में गोकुलम केरला की तरफ से खेलने वाले अमीरी ने कहा कि मैच का कार्यक्रम फिर से तय होने के बाद वे भारत में खेलने के लिये तैयार हैं।

ये भी पढ़ें - अभ्यास सत्र से पहले खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट कराने को तैयार हुआ बार्सिलोना

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के अपने मित्रों से फिर से मिलने और उनका सामना करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं गर्व से कहता हूं कि भारत मेरा दूसरा घर है। मैंने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा भारत में बिताया है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल