1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लंबे समय बाद ब्राजिल के क्लब फुटबॉल मैच में मिली दर्शकों को एंट्री

लंबे समय बाद ब्राजिल के क्लब फुटबॉल मैच में मिली दर्शकों को एंट्री

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 12:46 pm IST

पिछले साल मार्च के बाद से ब्राजील में स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया यह क्लब स्तर का पहला फुटबॉल मैच था। 

club football match, Brazil, Sports, Football - India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY

ब्राजील की शीर्ष घरेलू फुटबॉल टीमों में शामिल फ्लेमेंगो के लगभग 7,000 प्रशंसकों ने कोपा लिबर्टाडोरेस के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद थे, जहां घरेलू टीम ने अर्जेंटीना के डिफेन्सा वाई जस्टिसिया के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज कर उन्हें जश्न मनाने का मौका दिया। 

पिछले साल मार्च के बाद से ब्राजील में स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया यह क्लब स्तर का पहला फुटबॉल मैच था। फ्लेमेंगो ने बुधवार को ब्रासीलिया में कुल 5-1 से बढ़त के साथ अंतिम आठ में जगह पक्की की। 

यह भी पढ़ें- IPL की तैयारियों के लिए जल्दी दुबई पहुंचना चाहते हैं दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स

स्थानीय गवर्नर इबेनिस रोचा ने 18,000 प्रशंसकों के भाग लेने की अनुमति दी थी लेकिन टिकटों की धीमी बिक्री और कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल के कारण ज्यादा प्रशंसकों स्टेडियम नहीं पहुंचे। 

स्टेडियम आने के लिए प्रशंसकों को यह साबित करना जरूरी था कि उनका पूरा टीकाकरण हो गया है और दो दिन पहले कोविड-19 जांच में वे नेगेटिव रहे है। 

यह भी पढ़ें- The Hundred Womens : पहले ही मैच में चमकी हरमनप्रीत कौर लेकिन टीम नहीं दिला पाई जीत

इससे पहले 10 जुलाई को माराकाना स्टेडियम में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के निर्णायक मैच में 4,500 प्रशंसकों ने भाग लिया लिया था। इस मैच में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल