1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आलोचना किए जाने के बाद बदली कोपा अमेरिका ने माराकाना मैदान की पिच

आलोचना किए जाने के बाद बदली कोपा अमेरिका ने माराकाना मैदान की पिच

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2021 10:26 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 10:26 am IST

कुछ हफ्तों पहले कोपा अमेरिका की मेजबानी अंतिम लम्हों में ब्राजील को सौंपे जाने के बाद रियो में निल्टन सांतोस स्टेडियम में सात मैचों का कार्यक्रम तय किया गया क्योंकि माराकाना स्टेडियम की पिच (वह हिस्सा जहां फुटबॉल खेला जाता है) अच्छी स्थिति में नहीं थी। 

Maracana ground, Sports, Football - India TV Hindi
Maracana ground Image Source : GETTY

साउथ अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था कोनमेबोल ने कहा है कि वह कोपा अमेरिका के फाइनल के लिए माराकाना स्टेडियम की पिच को सुधार रहा है। टूर्नामेंट के दौरान कई अन्य मैदानों की पिच को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है जिसके बाद आयोजकों ने यह कदम उठाया है। फाइनल 10 जुलाई को खेला जाना है।

कुछ हफ्तों पहले कोपा अमेरिका की मेजबानी अंतिम लम्हों में ब्राजील को सौंपे जाने के बाद रियो में निल्टन सांतोस स्टेडियम में सात मैचों का कार्यक्रम तय किया गया क्योंकि माराकाना स्टेडियम की पिच (वह हिस्सा जहां फुटबॉल खेला जाता है) अच्छी स्थिति में नहीं थी।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मोर्नन ने अपने गेंदबाजों को सराहा 

हालांकि टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद से आलोचना बढ़ी ही है। एक और लीग मैच की मेजबानी करने वाले सुइयाबा के एरेना पेनटेनल को भी खराब पिचों के लिए निशाना बनाया गया और पिच पर कई जगह हल्के गड्ढे भी थी। 

ब्राजील के कोच टिटे ने भी नेमार, लियोनल मेस्सी और अन्य की तरह निल्टन सांतोस में खराब पिच के लिए संस्था पर निशाना साधा है। इस स्टेडियम का इस्तेमाल 2016 ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड की स्पर्धाओं के लिए किया गया था और स्थानीय क्लब बोटाफोगे नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करना है जो दूसरी डिविजन का क्लब है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल