1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. AIFF ने आई लीग 2020-21 के लिए नए क्लबों के लिये निविदायें आमंत्रित कीं

AIFF ने आई लीग 2020-21 के लिए नए क्लबों के लिये निविदायें आमंत्रित कीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 01:35 pm IST

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को नये क्लबों के लिये निविदायें आमंत्रित की हैं जो हीरो आई लीग में 2020-21 से हिस्सा लेंगे। 

AIFF invites bids for new clubs for I League 2020-21- India TV Hindi
AIFF invites bids for new clubs for I League 2020-21 Image Source : GETTY

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को नये क्लबों के लिये निविदायें आमंत्रित की हैं जो हीरो आई लीग में 2020-21 से हिस्सा लेंगे। 

एआईएफएफ की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार बोलियां उन शहरों से आमंत्रित की गयी हैं जो हीरो आई लीग से जुड़े हुए नहीं हैं जिनमें कई शहर जैसे नयी दिल्ली, रांची, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, लखनऊ और अहमदाबाद शामिल हैं। 

विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘आमंत्रित निविदाओं के अनुसार जो भी बोली हासिल करेगा, उसे 2020 के बाद से नये फुटबॉल क्लब को चलाने का अधिकार दिया जायेगा। इस क्लब के पास एएफसी क्लब प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका होगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल