1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला U-17 वर्ल्ड कप को लेकर FIFA से बातचीत कर रहा है AIFF: प्रफुल्ल पटेल

महिला U-17 वर्ल्ड कप को लेकर FIFA से बातचीत कर रहा है AIFF: प्रफुल्ल पटेल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 10:36 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 10:36 pm IST

एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने शुक्रवार को कहा है कि महासंघ और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) फीफा के साथ मिलकर महिला अंडर-17 विश्व कप की नई तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं।

महिला U-17 वर्ल्ड कप को...- India TV Hindi
महिला U-17 वर्ल्ड कप को लेकर FIFA से बातचीत कर रहा है AIFF: प्रफुल्ल पटेल Image Source : AIFF

नई दिल्ली| अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने शुक्रवार को कहा है कि महासंघ और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) फीफा के साथ मिलकर महिला अंडर-17 विश्व कप की नई तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट कोरोनावायपस के कारण स्थगित कर दिया गया है।

पटेल ने ट्वीट कर बताया, "मैं इस बात को शेयर कर खुश हूं कि हम फीफा के साथ मिलकर जल्दी से जल्दी अंडर-17 महिला विश्व कप की नई तारीखों का ऐलान करे के लिए काम कर रहे हैं। एलओसी और फीफा साथ में मिलकर खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ को ध्यान में रखकर नई तारीखों पर काम कर रहे हैं।"

यह टूर्नामेंट शायद अब अगले साल हो और ऐसे में खिलाड़ियों की उम्र एक मुद्दा हो सकती है। पटेल ने कहा कि वह फीफा के साथ मिलकर इस पर भा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम फीफा के साथ मिलकर अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए उम्र के पैमाने पर भी काम कर रहे हैं ताकि सभी खिलाड़ी, जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनके हाथ से मौका नहीं जाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल