1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ज्वेरेव ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई

ज्वेरेव ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2019 01:51 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 01:51 pm IST

 ज्वेरेव ने रूस के वर्ल्ड नंबर-4 डेनिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (4) से पराजित करते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया।

Alexander Zverev- India TV Hindi
Alexander Zverev Image Source : AP

लंदन। डिफेंडिंग चैम्पियन जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ओ-2 एरेना में खेले गए मैच में ज्वेरेव ने रूस के वर्ल्ड नंबर-4 डेनिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (4) से पराजित करते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ज्वेरेव की जीत का मतलब है कि वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल अब सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे। नडाल ने शुक्रवार को ग्रीस के स्टेफनोस सितसिपास को मात दी थी।

शनिवार को ज्वेरेव का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से होगा। थीम इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और रोजर फेडरर एंव नोवाक जोकोविक जैसे महान खिलाड़ियों को मात दे चुके हैं।

इससे पहले, नडाल ने तीन सेट तक चले एक कड़े मैच में सितसिपास को 6-7(4), 6-4, 7-5 से पराजित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल