1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PGTI ने 16 मार्च के बाद सभी गोल्फ टूर्नामेंट स्थगित किये

PGTI ने 16 मार्च के बाद सभी गोल्फ टूर्नामेंट स्थगित किये

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 01:40 pm IST

भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 16 मार्च से अपने सभी टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिये।

PGTI ने 16 मार्च के बाद सभी...- India TV Hindi
PGTI ने 16 मार्च के बाद सभी गोल्फ टूर्नामेंट स्थगित किये Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 16 मार्च से अपने सभी टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिये। इस घातक बीमारी से अभी तक विश्व भर में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

पीजीटीआई सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने बयान में कहा, ‘‘पीजीटीआई पेशेवरों और पूरी पीजीटीआई टीम की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुझे यह सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि 16 मार्च 2020 के बाद होने वाले पीजीटीआई के सभी टूर्नामेंट को तब तक स्थगित कर दिया गया है जब तक कि स्थिति में सुधार नहीं होता और सरकार इसे सुरक्षित घोषित नहीं करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात, पुणे, नोएडा और चंडीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिताओं की नयी तिथियों पर फैसला करने से पहले हम स्थिति पर करीबी नजर रखते हुए संबंधित निकायों से सलाह लेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल