1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला विश्व कप : चीन को हराकर अमेरिका सेमीफाइनल में

महिला विश्व कप : चीन को हराकर अमेरिका सेमीफाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Jun 27, 2015 03:30 pm IST,  Updated : Jun 27, 2015 03:30 pm IST

ओट्टावा: अमेरिका की महिला टीम ने यहां जारी फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अमेरिकी टीम ने शुक्रवार को हुए अंतिम-8 दौर के मुकाबले

महिला विश्व कप : चीन को...- India TV Hindi
महिला विश्व कप : चीन को हराकर अमेरिका सेमीफाइनल में

ओट्टावा: अमेरिका की महिला टीम ने यहां जारी फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अमेरिकी टीम ने शुक्रवार को हुए अंतिम-8 दौर के मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया और सेमीफाइनल में जर्मनी से भिड़ने का अधिकार हासिल किया।

विजयी टीम के लिए कप्तान कार्ली लॉयड ने एकमात्र गोल किया। लॉयड ने 51वें मिनट में हेडर के जरिए अपनी टीम को आगे ले जाने वाला गोल किया।

इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी ने फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से 6-5 से हराते हुए अंतिम-4 में स्थान पक्का किया।

निर्धारित समय और फिर अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल