1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस से जुड़े नियम तोड़ने के कारण अमेरिकन गोल्फर कैटलिन हुए टूर्नामेंट से बाहर

कोरोना वायरस से जुड़े नियम तोड़ने के कारण अमेरिकन गोल्फर कैटलिन हुए टूर्नामेंट से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 06, 2020 09:22 am IST,  Updated : Aug 06, 2020 09:22 am IST

यूरोपीय टीम की ओर से जारी बयान में कैटलिन ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है। 

John Catllin- India TV Hindi
John Catllin Image Source : GETTY

लंदन| अमेरिकी गोल्फर जॉन कैटलिन और उनके कैडी नाथन मुलरूनी को कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के बाद यूरोपीय टूर ने इस हफ्ते होने वाली इंग्लिश चैंपियनशिप से बाहर कर दिया है। 

यूरोपीय टूर ने बुधवार को बयान में कहा कि इस जोड़ी ने मंगलवार को टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर जाकर स्थानीय रेस्टोरेंट में खाना खाया और इस तरह टूर की स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के साथ समझौता किया और इसलिए तुरंत प्रभाव से इन्हें टूर्नामेंट से हटाया जाता है।

यूरोपीय टीम की ओर से जारी बयान में कैटलिन ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने साथी खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं यूरोपीय टीम के फैसले को समझ सकता हूं और सजा को स्वीकार करता हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल