1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमिताभ, शाहरुख ने शानदार प्रदर्शन के लिए सिंधु को बधाई दी

अमिताभ, शाहरुख ने शानदार प्रदर्शन के लिए सिंधु को बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Apr 03, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 01:58 pm IST

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2016 की रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को हराकर इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2016 की रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को हराकर इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने की बधाई दी। 

अमिताभ ने रविवार रात ट्वीट किया, "पी.वी. सिंधु ने इंडिया सुपर सीरीज जीत लिया। बहुत-बहुत बधाई! ओलंपिक में हार का बढ़िया व प्यारा बदला.. लेकिन यह कहीं ज्यादा शानदार है।"

फिलहाल फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख ने भी देश को गौरवान्वित करने के लिए पी.वी. सिंधु का आभार जताया। 

शाहरुख ने लिखा, "पी.वी. सिंधु का शानदार प्रदर्शन। बधाई। हमें गर्व का अहसास कराने के लिए धन्यवाद।" 

सिंधु ने रियो एलंपिक में उन्हें हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-16 से पराजित किया। यह मुकाबला रविवार को नई दिल्ली में सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल